1 साल के बच्चे को ठोस आहार कैसे खिलाएं?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Mar 2023 : 15:23

पहली बार बच्‍चे को कैसे खिलाएं ठोस आहार
आप ब्रेस्‍ट मिल्‍क और ठोस आहार को मिलाकर बच्‍चे को दे सकते हैं।

सेब
बच्‍चों को सेब का मीठा और खट्टा स्‍वाद पसंद आएगा। आप ठोस आहार की शुरुआत सेब से कर सकते हैं। वहीं, सेब में फाइबर अधिक और फैट की मात्रा कम होती है इसलिए यह फल शिशु के लिए बहुत लाभदायक होता है। आप सेब का छिलका उतारकर उसकी प्‍यूरी बनाकर बच्‍चे को दे सकती हैं।

चुकंदर
चुकंदर को उबालकर खिलाने से शिशु को अनेक पोषक तत्‍व मिल जाते हैं। चुकंदर में फोलिक एसिड होता है जो शिशु के मस्तिष्‍क के विकास में मदद करता है। कई बच्‍चे बड़े आराम से चुकंदर खा लेते हैं।

नाशपाती

नाशपाती से बच्‍चों का पाचन ठीक रहता है। नाशपाती में प्रचुर मात्रा में फास्‍फोरस और कैल्शियम होता है जाे शिशु की हड्डियों को मजबूत बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। नाशपाती का छिलका उतार कर, उसके बीज निकालने के बाद प्‍यूरी के रूप में शिशु को खिलाएं।

दही
7 से 8 महीने के बच्‍चे को दही खिला सकते हैं। दही बहुत नरम होती है इसलिए शुरुआती ठोस आहार के रूप में दही खिला सकते हैं। ये कैल्शियम का अच्‍छा स्रोत होता है और इससे शिशु का पाचन भी दुरुस्‍त रहता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info